12.जय महावीर प्रभु, स्वामी जय
जय महावीर प्रभु, स्वामी जय महावीर प्रभो ।
जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये ।
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी ।
जगहित संयम धारा,प्रभु परउपकारी ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया ।
दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला ।
पार जगत से बेड़ा,इनका कर डाला ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा ।
निसिदिन जो नर ध्यावे,कष्ट मिटे सारा॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
करुणासागर! तेरी, महिमा है न्यारी ।
ज्ञानमुनि गुण गावे,चरणन बलिहारी ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
ॐजय महावीर प्रभु,स्वामी जय महावीर प्रभो।
जगनायक सुखदायक,अति गम्भीर प्रभो॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥