9.ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय ...
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा।
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी,
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
पार करो देवा, स्वामी पार करो देवा।
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा।
मात सुलक्षणा पिता तुम्हारे महासेन देवा,
चन्द्र पूरी में जनम लियो हैं स्वामी देवों के देवा,
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा।
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा।
जन्मोत्सव पर प्रभु तिहारे, सुर नर हर्षाये,
रूप तिहार महा मनोहर सब ही को भायें,
तुम हो विघ्न विनाशक,स्वामी पार करो देेवा।
ॐ जय चंदरप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रभुदेवा।
बाल्यकाल में ही प्रभु तुमने दीक्षा ली प्यारी,
भेष दिगंबर धारा, महिमा हैं न्यारी,
तुम हो विघ्न विनाशक,स्वामी पार करो देवा।
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा।
फाल्गुन वदि सप्तमी को,प्रभु केवल ज्ञान हुआ
खुद जियो और जीने दो का सबको सन्देश दिया
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ।
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा।
अलवर प्रान्त में नगर तिजारा, देहरे में प्रगटे
मूर्ति तिहारी अपने अपने नैनन,निरख निरख हर्षे
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ।
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा।
हम प्रभु दास तिहारे, निश दिन गुण गावें
पाप तिमिर को दूर करो, प्रभु सुख शांति लावें
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा।
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा,स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा।