4.पञ्च मेरु पूजा(तीर्थंकरोंके न्हवन जलतें )

तीर्थंकरोंके न्हवन जलतें भये तीरथ शर्मदा,
तातें प्रदच्छन देत सुर गन पंच मेरुन की सदा |
दो जलधि ढाई द्वीप में सब गनत-मूल विराजहीं,
पूजौं असी जिनधाम प्रतिमा होहि सुख दुख भाजहीं ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि अस्सी जिनचैत्यालयस्थजिनप्रतिमा-समूह! अत्र अवतर अवतरसंवौषट् |

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि अस्सी जिनचैत्यालयस्थजिनप्रतिमा-समूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः |

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि अस्सी जिनचैत्यालयस्थजिनप्रतिमा-समूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव पषट्

शीतल-मिष्ट-सुवास मिलाय, जल सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं सुदर्शन-विजय-अचल-मन्दर-विद्युन्मालि-पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः जलं निर्वमीति स्वाहा |1|

जल केशर करपूर मिलाय, गंध सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः चन्दनंनि0 स्वाहा |2|

अमल अखंड सुगंध सुहाय,अच्छत सों पूजौं जिनराय|
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः अक्षतान् नि0 स्वाहा |3|

वरन अनेक रहे महकाय,फूल सों पूजौं श्रीजिनराय|
महासुख होय देखे नाथ परम सुख होय ||

पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः पुष्पं नि0 स्वाहा |4|

मन वांछित बहु तुरत बनाय, चरू सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः नैवेद्यं नि0 |5|

तम-हर उज्जवल ज्योति जगाय,दीप सों पूजौं श्रीजिनराय|
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः दीपं नि0 स्वाहा |6|

खेऊं अगर अमल अधिकाय,धूपसों पूजौं श्रीजिनराय|
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय |

|पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः धूपं नि0 स्वाहा |7|

सरस सुवर्ण सुगंध सुभाय,फलसों पूजौं श्री जिनरायv|
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः फलं नि0 स्वाहा |8|

आठ दरबमय अरघ बनाय, द्यानत पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पांचो मेरू असी जिन धाम सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं नि0 स्वाहा |9|

जयमाला
प्रथम सुदर्शन-स्वामि, विजय अचल मंदर कहा |
विद्युन्माली नामि, पंच मेरु जग में प्रगट ||

प्रथम सुदर्शन मेरु विराजे, भद्र शाल वन भू पर छाजे |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |1

ऊपर पंच-शतकपर सोहे, नंदन-वन देखत मन मोहे |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |2|

साढ़े बांसठ सहस ऊंचाई, वन सुमनस शोभे अधिकाई |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |3

ऊंचा जोजन सहस-छतीसं, पाण्डुक-वन सोहे गिरि-सीसं |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |4

चारों मेरु समान बखाने, भू पर भद्रशाल चहुं जाने |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |5

ऊंचे पांच शतक पर भाखे, चारों नंदनवन अभिलाखे |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |6

साढ़े पचपन सहस उतंगा, वन सोमनस चार बहुरंगा |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |7

उच्च अठाइस सहस बताये, पांडुक चारों वन शुभ गाये |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |8

सुर नर चारन वंदन आवें, सो शोभा हम किंह मुख गावें |
चैत्यालय अस्सी सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |9

दोहा -पंच मेरु की आरती, पढ़े सुनें जो कोय |
द्यानत फल जाने प्रभू, तुरत महासुख होय ||

ॐ ह्रीं पंचमेरुसम्बन्धि जिनचैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यः पूर्णार्घ्यं नि0 स्वाहा |
                   इत्याशीर्वादः (पुष्पांजलिं क्षिपेत्)